आप ये तो जानते ही होगे कि आमतौर पर मछलियां पानी में ही रहती हैं। मगर, इस दुनिया में एक ऐसी भी मछली है, जो पानी के बाहर भी जिंदा रह सकती है। क्यों जानकर हैरान रह गए न..? इस मछली की जिंदगी इतनी रहस्यमयी है कि इसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 3
lungfish lung
बता दें इस मछली को लंगफिश के नाम से जाना जाता है। आज लंगफिश की दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में केवल छह प्रजातियां पाई जाती हैं। दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में पाई जाने वाली लंगफिश कीचड़ में खुद को छिपाकर भी जिंदा रह सकती है।
यह सूखे मैदान में पानी के बिना कई दिनों तक जिंदा रह सकती है। कई अध्ययनों में पाया गया कि यह मछली दो से चार वर्ष तक पानी के बाहर जीवित रह सकती है। यह छोटे पौधों के साथ-साथ अन्य छोटी-छोटी मछलियों, कीड़ों आदि को भोजन के रूप में ग्रहण करती है।