फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबों-करोड़ों रुपए के हैं ये जानवर, चाहकर भी नहीं खरीद पाएंगे इनको

Tue, 09 Oct 2018 06:27 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11

वैसे तो दुनिया में बहुत से लोगों को पालतू जानवर पालने का शौक रहता है, लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जानवरों की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। आम तौर पर पालतू जानवर को पालने के लिए लोग ज्यादा खर्चा नहीं करते हैं, मगर इन जानवरों की खरीदने की सोचना ही आपको सड़क पर ला सकता है।

विज्ञापन

2 of 11

ग्रीन मंकी- मंकी नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि यह कोई बंदर है लेकिन यह बंदर नहीं बल्कि एक घोड़े का नाम है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा महंगा, दुर्लभ और खूबसूरत जानवर है। यह एक अमेरिकी दौड़ का घोड़ा है जो कि वानिकी के रूप में जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार दौड़ में ग्रीन मंकी 9.8 सेकंड में आठ मील तक भागा था। इसकी कीमत जानकर हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक सकती है क्योंकि इसकी कीमत करीब 1 अरब रुपए है।

विज्ञापन

3 of 11

मिस मिस्सी होल्स्टीन नस्ल की एक गाय है। अजीब बात यह है कि ये गाय औसत गाय की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा दूध देती है। जिसके कारण यह दुनिया की सबसे महंगी गाय है। इसने कई तरह की प्रतियोगिताओं को भी जीता है। जिसमें सभी नस्लों की ग्रैंड चैंपियन का खिताब भी शामिल है। इसकी कीमत करीब 8 करोड़ 40 लाख रुपए है।
 

4 of 11

तिब्बती मैस्टिफ : यह एक तिब्बती कुत्ता है और दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता है जो कि शेर की तरह लगता है। यह समाज में धन के संकेत के रूप में माना जाता है। ये कुत्ते घर के रक्षक या गार्ड कुत्तों के रूप में माने जाते हैं। कमाल की बात यह है कि खुद का बचाव करने के लिए ये चीतों और उनके समूह के साथ लड़ने की क्षमता भी रखते हैं। एक कुत्ते की कीमत करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए है।

विज्ञापन

5 of 11

सफेद शेर के बच्चे- शेर की ये प्रजाति बहुत दुर्लभ हैं और इनकी गिनती करना काफी मुश्किल होता है। वहीं सफेद रंग के शेर काफी दुलर्भ माने जाते हैं। इन शेरों की आंखों का रंग चमकदार या सफेद रंग में होता है। सफेद शेर के बच्चे काफी लोग खरीदना पसंद करते हैं। एक सफेद शेर के शावक की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। पहली बार 1938 में इनकी खोज हुई थी।  

विज्ञापन

6 of 11

लैवेंडर एल्बिनो बॉल पाइथन- ये अजगर recessive जीन का एक उत्पाद है। पीले धब्बों और लाल आंखों की वजह से ये गेंद के रूप में दिखते हैं और दुनिया में सबसे सुंदर सांप माने जाते हैं। लोग इन अजगर को खरीदते हैं और इन्हें पालतू जानवरों की तरह रखते है। इन्हें ‘हाई कंट्रास्ट’ सांप के रूप में भी जाना जाता है। इनकी कीमत करीब 40,000 डॉलर है।

विज्ञापन

7 of 11
अरबी घोड़ा, घोड़ों की सबसे पुरानी और रॉयल नस्ल के रूप में जानी जाती है जो कि अरब प्रायद्वीप में पाई जाती है। एक अलग तरह के आकार का सिर और तराशी हुई गर्दन के साथ एक ऊंची पूंछ होती है, जो उसे दूसरे घोड़ों से अलग बनाती है। इनकी कीमत करीब 70 लाख रुपए होती है।

8 of 11
सर लैंसलॉट एनकॉर- क्या आप जानते हैं कि ये जानवर दुनिया का पहला क्लोन कुत्ता है, और बस इसी वजह से आज दुनिया में सबसे महंगा जानवर बन गया है। इसीलिए इसकी कीमत 1,55,000 डॉलर तक रखी गई है। 

9 of 11
युवराज: भारत का ये भैसा दुनिया भर में मशहूर है। लगभग 1.5 टन वजन और 5 फीट 9 इंच की लंबाई के इस भैंसे की कीमत 1500,000 डॉलर लगाई गई थी। आपको बता दें कि ये हर रोज 20 लीटर दूध और 15 किलो फल खाता है और इसीलिए ये दुनिया के सबसे मंहगे जानवर में नंबर एक पर है।

10 of 11
स्टैग बीटल : स्टैग बीटल दुनिया का सबसे दुर्लभ प्रजाति वाला जीव है, जो महज 2 से 3 इंच तक के आकार का होता है। लेकिन कीमत के मामले में यह लगभग 89,000 डॉलर में पड़ता है।
विज्ञापन

11 of 11
टूकेन एक पक्षी की प्रजाति होती है और दुनिया भर में इसकी लगभग 40 अलग-अलग प्रजातियां पाई जाती हैं। इन पक्षियों की चोंच लम्बी और रंगीन होती है। तभी तो यह 10,000 डॉलर तक की कीमत में बिकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें