आज हम आपको कुछ ऐसे अजीबोगरीब जीव दिखाने जा रहे हैं जो पृथ्वी का हिस्सा होने के बाद भी दूसरी दुनिया के लगते हैं। जी हां दुनिया में कुछ ऐसे जीव भी मौजूद हैं, जिनके आर-पार देखा जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इनकी त्वचा और अंगों के बीच लिपो-प्रोटीन फाइबर की कमी होती है। इसी वजह से इनकी त्वचा का कोई रंग नहीं होता है।
विज्ञापन
2 of 5
Glass squid
ग्लास स्क्वॉड कांच की बोतल की तरह दिखता है। इसकी कुछ प्रजातियां पूरी तरह से पारदर्शी होती हैं, जिसकी वजह से ये अपने शिकारियों से छिपे रहते हैं।
इन जीवों में से देखा सकते हैं आर-पार
ग्लास विंग तितली, जेब्राफिश, ग्लास स्क्विड, ग्लास फ्रॉग आदि इन्हीं में शामिल हैं। अब जानिए कि ये जीव कहां पाए जाते हैं। ये जानकारी भी आपके लिए जरूरी हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
glass wing butterfly
ग्लास विंग तितली सेंट्रल अमेरिका और मेक्सिको में अधिक पाई जाती है। इसके पंखों में से शिराएं दिखाई देती हैं। इसके पंख इतने पारदर्शी होते हैं कि फूल-पत्तियों पर बैठी इस तितली को आसानी से नहीं देखा जा सकता है।
4 of 5
Zebra fish
जेब्राफिश अंधेरे में चमकती है, इसलिए इसे 'ग्लोफिश' भी कहते हैं। पारदर्शी और मुलायम त्वचा होने के कारण यह मछली वैज्ञानिक अध्ययनों में भी काम आती है।
खासतौर से वेनेजुएला में पाया जाने वाला ग्लास फ्रॉग उभयचर सेंट्रोलीडा परिवार से होता है। इसके अलावा, यह मध्य और दक्षिणी अमेरिका के जंगलो में भी मिलता है। यह पेड़ों पर रहता है।
इनका ऊपरी हिस्सा पीले एवं हरे रंग का होता है। इसकी पेट की त्वचा बिल्कुल पारदर्शी होती है। ग्लास स्क्विड दक्षिणी गोलार्द्ध महासागरों के बीच गहराई में मिलते हैं। कुछ ग्लास स्क्विड सूर्य की रोशनी में चमकने के कारण दिखते हैं।