फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aliens News: ''एलियंस से मत करो संपर्क, नहीं तो इंसानों को मार देंगे'', एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

Tue, 31 Oct 2023 04:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aliens News - फोटो : iStock
Aliens News: सालों से वैज्ञानिक एलियन को लेकर शोध कर रहे हैं। कई वैज्ञानिक एलियंस को खतरनाक मानते हैं, तो कई इंसानों से अधिक इंटैलिजेंट और एडवांस मानते हैं। कई लोगों ने एलियंस को देखने का दावा किया है। अब इस बीच कैलिफोर्निया में SETI इंस्टीट्यूट मुख्यालय के सीनियर प्लैनेटरी एस्ट्रोनॉमर, डॉ फ्रैंक मार्चिस ने एलियंस को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा है कि एलियंस से संपर्क करने की कोशिश छोड़ देनी चाहिए, नहीं दुनिया मुसीबत में पड़ जाएगी। 

इससे पहले फिजिसिस्ट मार्क बुकानन ने साल 2021 में दावा किया था कि एलियंस से संपर्क करना खतरनाक साबित होगा। डॉ. मार्चिस ने मार्क के इस बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर एलियंस धरती पर हमसे मिलने के लिए आ सकते हैं, तो उनकी तकनीक बहुत एडवांस होगी। इसमें शायद लाइट की स्पीड से भी तेज यात्रा करने का तरीका शामिल है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Aliens News - फोटो : iStock
इंसानों का कर सकते हैं खात्मा

उनका कहना है कि अगर वह हमें पसंद नहीं करते हैं या बेवकुफ मानते हैं, तो शायद जल्द ही हमारा खात्मा कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एलिंयस फिल्म की तरह वो चींटियों की तरह हो सकते हैं, जिनकी मालिक कोई रानी होती है। या फिर फिल्म 'प्रीडेटर' की तरह वे बड़ी बिल्लियों की तरह हो सकते हैं, जो अकेले शिकार करती है और हमारे सोलर सिस्टम तक शिकार के लिए आ सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Aliens News - फोटो : iStock
मार्चिस का कहना है कि टीवी शो 'वी' में एलियंस जैसे हो सकते हैं। जो धरती को एक रिसोर्स के तौर पर देखते हों और हमारे पानी का इस्तेमाल करना चाहते हैं। या फिर हमें एक खतरे के तौर पर देखते हों और एडवांस होने से पहले हमें मारना चाहते हों। 

Ajab-Gajab: दक्षिण भारत में अपने ही चचेरे-ममेरे भाई-बहनों से लोग कर रहे शादी? जानिए आखिर क्या है वजह

4 of 5
Aliens News - फोटो : iStock
नासा ने भी नहीं किया है इंकार

नासा ने भी इस बात से इंकार नहीं किया है धरती के चारों ओर उड़ते हुए देखे गए कई यूएफओ किसी अन्य दुनिया के प्राणियों के थे। अंतरिक्ष एजेंसी एक व्यक्ति को सिर्फ एलियन हंटिंग के लिए नियुक्त किया है। 

Knowledge News: क्या होता है टोमैटो सॉस और केचप के बीच अंतर? बेहद कम लोगों को होगा पता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aliens News - फोटो : iStock
दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा कर चुके हैं। बता दें कि सालों से वैज्ञानिक एलियंस की जांच कर रहे हैं। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का कहना है कि अगर आप मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है। तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा जवाब होगा हां। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें