Aliens News: क्या ब्रह्मांड में एलियन हैं? क्या किसी दूसरे ग्रह पर जीवन है? दुनियाभर के वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। दुनिया में कई लोग ऐसे हैं, जो एलियन को देखने का दावा कर चुके हैं। आसमान में अक्सर अनआईडेंटिफाई फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) देखे जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। कई लोगों ने एलियन को लेकर ऐसे दावे करते हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है।
कई बार ऐसा कहा गया है कि धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन मौजूद है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख का भी कहना है कि एलियंस का अस्तित्व होना चाहिए। उनका कहना है कि यह नहीं कहा जा सकता है कि धरती के अलावा कहीं और जीवन नहीं है। उन्होंने एलियंस के होने की प्रबल संभावना जताई है। उन्होंने कुछ महीनों पहले एलियंस को लेकर पूछे गए सवाल पर बड़ी बात कही थी।