अजब-गजब: क्या ब्रह्मांड में एलियंस मौजूद हैं? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। इन सवालों के बीच दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो एलियन और यूएफओ को देखने का दावा करते हैं। कई लोगों ने ऐसे दावे किए, जो बेहद हैरान करने वाले हैं। अब एक महिला ने भी कुछ ऐसा दावा किया है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है।
महिला का दावा है कि जब वह किशोरावस्था में थी, तो कुछ एलियंस ने उसकी मां का अपहरण कर लिया था। उसने कहा कि उसकी मां और उनकी दोस्त लिना छत पर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने आसमान में तेज रोशनी देखी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि तीन घंट बीत गए। महिला का कहना है कि मां ने बताया कि अचानक आसमान में उनको रोशनी दिखनी बंद हो गई।