Ajab-Gajab: धरती के बारे में कई ऐसी जानकारियां हैं जिनके बारे में बहुत लोग ही जानते हैं। धरती पर प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही एक से बढ़कर एक चीजें मौजूद हैं। इन रहस्यों के बारे में शायद ही आपको पता हो। कुछ खगोलीय घटनाएं विज्ञान की वजह से होती हैं, लेकिन वह किसी चमत्कार से कम नहीं लगतीं। दरअसल, हम सभी जानते हैं कि धरती गोल है और वह घूमती है, लेकिन हमें महसूस नहीं होता है। कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर हमें यह महसूस क्यों नहीं होता है? लोग अपने स्थान पर हमेशा स्थिर रहते हैं, क्यों गिरते नहीं?
आपने कई बार इस सवाल के बारे में सुना होगा। कई लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने किताबों में इसका जवाब पढ़ा हो। हालांकि ज्यादातर लोग ऐसे होंगे, जिन्हें शायद ही इस सवाल का जवाब पता हो। कई बार इस तरह के सवालों का जवाब देने में लोगों का दिमाग घूम जाता है। आज हम आपको बताते हैं कि अपनी धुरी पर धरती लगातार घूमती रहती है, लेकिन इसके बावजूद हम अपनी जगह पर क्यों स्थिर रहते हैं और गिरते नहीं हैं?