Mysterious pond found: पूरी दुनिया रहस्यों से भरी हुई है। वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश कर रहे हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने अमेरिकी राज्य न्यू मैक्सिको में एक रहस्यमयी तालाब की खोज की है। सबसे हैरानी वाली बात है कि यह दूध से भरा रहा हूं। लेचुगुइला गुफा में कार्ल्सबैड कैवर्न्स से 700 फीट नीचे इस तालाब को खोजा गया है। लेचुगुइला दुनिया की सबसे बड़ी और गहरी गुफाओं में से एक है। इस अद्भुत तालाब तक अभी इंसान नहीं पहुंच पाए थे।
इस तालाब को देखकर खोजकर्ता हैरत में पड़ गए। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार्ल्सबैड कैवर्न्स नेशनल पार्क के कर्मचारियों ने तालाब को देखकर अद्भुत बताया है। उन्होंने इस खोज को पूरी तरह से प्राचीन बताया है। सफेद बर्फीली चट्टान से यह तालाब घिरा हुआ है। इसका पानी मलाईदार रंग और गंदा नजर आता है। हालांकि यह कोई जादुई दूध नहीं है। अर्थली मिशन की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक ऑप्टिकल भ्रम है। वास्तव में पानी बिल्कुल साफ है।