फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab Gajab: यहां पर अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता, हैरान कर देगी ये अजीबोगरीब परंपरा

Fri, 03 Feb 2023 05:06 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यहां अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता - फोटो : istock
World's Most Dangerous Tribes: दुनियाभर में कई तरह की जनजाति पाई जाती हैं। इन जनजातियों को उनकी अनोखी और अजब-गजब परंपराओं, रहन-सहन और खानपान के लिए जाना जाता है जो आम इंसानों से काफी अलग होते हैं। इनकी परम्पराएं इतनी अजीब होती हैं कि कई बार इन पर विश्वास करना भी मुश्किल होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको बांग्लादेश में रहने वाली एक जनजाति के बारे में बताने जा रहा हैं, जिसकी अजीबोगरीब प्रथा के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस जनजाति के लोग सदियों में ऐसी कुप्रथा का पालन किया जाता है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह वाकई हैरान करने वाला है। दरअसल, इस जनजाति के मर्द जिस बच्ची को बचपन से एक पिता की तरह पालते हैं, उसके जवान होते ही उसके पति बन जाते हैं। जी हां, यह सुनने में भले ही अजीब है लेकिन यह सच है।  
विज्ञापन

2 of 5
यहां अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता - फोटो : istock
यह है अजीबोगरीब परंपरा
यह जनजाति बांग्लादेश में पाई जाती है,जिसका नाम मंडी है। इस जनजाति के लोग एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करते हैं। यहां का मर्द जब कम उम्र में किसी विधवा महिला के साथ शादी करता है, तभी यह बात तय कर ली जाती है कि आगे चलकर शख्स उस महिला की बेटी से ही शादी करेगा। इसमें महिला की पहली शादी से हुई बेटी की बलि चढ़ाई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
यहां अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता - फोटो : istock
छोटी सी उम्र से बच्ची जिस शख्स को अपना पिता मानती है, जवान होने पर वही उसका पति बन जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये प्रथा आज की नहीं है बल्कि सदियों से इस कुप्रथा को माना जा रहा है। हालांकि इस कुप्रथा में पिता का सौतेला होना जरूरी है। सगा पिता कभी भी इस कुप्रथा का हिस्सा नहीं बनता है। 

4 of 5
यहां अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता - फोटो : istock
सौतेले पिता की बेटी से होती है शादी
इस कुप्रथा को तब निभाया जाता है जब कोई महिला कम उम्र में विधवा हो जाती है और वह एक बेटी की मां होती है। ऐसे में दूसरा मर्द उससे इसी शर्त पर शादी करता है कि वह पहली शादी से हुई बेटी से आगे चलकर शादी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां अपनी ही बेटी से शादी कर लेता है पिता - फोटो : Pixabay
इस कुप्रथा को लेकर इस जनजाति के लोगों की मानना यह है कि कम उम्र का पति अपनी पत्नी और बेटी दोनों की हिफाजत लंबे समय तक कर सकता है। इस परंपरा के चलते मंडी जनजाति की कई बेटियों का जीवन नर्क हो चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें