फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: इस देश में अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी, दुनिया की खबरें देखना है पाप, जानिए क्या है वजह

Fri, 07 Apr 2023 07:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
north koreans are not allowed to watch foreign television - फोटो : iStock
North Korea Rules: दुनिया में कई अजीबोगरीब जगहे हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक देश में कई तरह के अजीबगरीब नियम हैं। इन नियमों के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां पर कोई अपनी मर्जी से टीवी तक नहीं देख सकता है। इस देश में तीन से चार टीवी चैनल हैं, लेकिन उन पर दुनिया की कोई नहीं दिखाई जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस देश में एक प्रतिशत से कम लोगों के पास ही इंटरनेट है। 

इस देश का नाम उत्तर कोरिया है, जहां का शासक तानाशाह किम जोंग उन है। इस देश की अक्सर अजीबोगरीब नियमों की वजह से चर्चा होती रहती है। इन दिनों एक बार फिर यह देश चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस देश में कोई भी बाहरी न्यूज चैनल नहीं देख सकता है। इसकी वजह से यहां के लोगों को दुनिया की अधिक जानकारी नहीं होती है। 
विज्ञापन

2 of 5
north koreans are not allowed to watch foreign television - फोटो : iStock
उत्तर कोरिया में मीडिया पर सरकार का पूरी तरह से नियंत्रण है। सरकार जो चाहती है सिर्फ वही टीवी पर दिखाया जा सकता है। यहां पर सिर्फ तीन या चार चैनल हैं जिन पर सिर्फ उत्तरी कोरिया और नेता किम जोंग उन का गुणगाना किया जाता है। रेडियो पर भी इसी तरह के प्रोग्राम सुनने को मिलते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
north koreans are not allowed to watch foreign television - फोटो : iStock
बाहरी चैनल देखने पर मिलती है कड़ी सजा

उत्तर कोरिया में अगर कोई विदेश चैनल देखते या सुनते पकड़ा जाता है, तो उसे कड़ी सजा दी जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि उसे जेल भी हो सकती है। जिन रेडियो चैनलों से सरकार नाराज होती है, तो उनको बंद कर किया जाता है। 

Last Road of the World: इस आखिरी सड़क के बाद खत्म हो जाती है दुनिया, जानिए इसकी दिलचस्प कहानी


 

4 of 5
north koreans are not allowed to watch foreign television - फोटो : Twitter @daveweigel
वहां के चैनलों पर उत्तर कोरिया की खराब अर्थव्यवस्था और अकाल के बारे में खबरें दिखाने पर रोक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के लोगों के लिए एक आशा चीन सीमा पर बसे कुछ गांव हैं, क्योंकि यहां पर दक्षिण कोरिया के टीवी चैनल आते हैं। यहां पर फिल्मों का प्रसारण होता है।

Viral Video: शादी समारोह में अचानक घुसा सांड, खाने की प्लेट लेकर भागने लगे बाराती, आप भी देखें मजेदार वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
north koreans are not allowed to watch foreign television - फोटो : Pixabay
विदेशियों से फोन पर नहीं कर सकते हैं बात

उत्तर कोरियों में कुल आबादी के 0.1 फीसदी लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। इस देश में कोई समाचार पोर्टल नहीं है। चीन की एक वेबसाइट उरीमिन्जिककिरी उत्तर कोरियाई स्रोतों से यहां के बारे में समाचार बताती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि यहां के लोग विदेशियों से फोन पर बात भी नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें