Mandi tribe Bangladesh: दुनिया में जितने तरह के समुदाय हैं, उतने ही तरह की परंपराएं भी हैं। हर देश में अलग-अलग समुदाय-जनजातियों के लोग पाए जाते हैं, जो विभिन्न तरह के रीति रिवाजों का पालन करते हैं। इनमें से कुछ परंपराएं इतनी अजीबोगरीब होती है कि उनके बारे में जानकर बहुत हैरानी होती है। कुछ कुप्रथाएं आज भी जारी हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही कुप्रथा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका पालन बांग्लादेश की एक जनजाति के लोग पुराने समय से करते आ रहे हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बांग्लादेश की मंडी जनजाति (Mandi tribe Bangladesh) के लोग अपनी बेटी के जवान होते ही उससे शादी (Father Marry Daughter) कर उसका पति बन जाते हैं। जी हां, यह सुनने में भले ही आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। यहां पिता और बेटी का रिश्ता पति-पत्नी के रिश्ते में बदल दिया जाता है।