अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे ने वैश्विक राजनीति में एक नई पटकथा की शुरुआत की है। इस देश का इतिहास अनूठा रहा है। यहां पर जिस किसी भी साम्राज्य ने अपनी प्रभावशीलता जमाने की कोशिश की, उसकी यहां पर केवल कब्रें ही खुदी हैं। इसी वजह से अफगानिस्तान को ग्रेवयार्ड ऑफ एम्पायर्स के नाम से जाना जाता है। 1979 से लेकर 1989 के बीच सत्ता संघर्ष के दौरान यहां पर करीब 10 हजार से भी ज्यादा सोवियत सैनिक मारे गए। 2001 से 2021 के बीच कई अमेरिकी सैनिकों ने भी अफगानिस्तान में अपनी जान गवाई।
इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं अफगानिस्तान के एक ऐसे हॉन्टेड मिलिट्री आउटपोस्ट के बारे में, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां पर आज भी कई रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं। इस जगह पर कई पैरानॉर्मल घटनाएं होती हैं, जिसका जिक्र यहां पर तैनात रहे कई मरीन सैनिकों ने किया था। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी जगह के बारे में -