फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस भाई-बहन का कारनामा जान हैरत में पड़ जाएंगे आप, 80 साल बाद किया ये काम

Fri, 31 May 2019 05:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज - फोटो : denver.cbslocal.com
कहते हैं कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती। यह किसी भी उम्र में, किसी भी व्यक्ति को मिल सकती है, जिसके अंदर कुछ करने की प्रबल इच्छा हो। आज हम आपको एक ऐसे ही भाई-बहन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। 
विज्ञापन

2 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज - फोटो : denver.cbslocal.com
दरअसल, अमेरिका के डेनवर में रहने वाले 95 वर्षीय जॉर्ज रेमिरेज और 94 वर्षीय उनकी बहन एनिटा रेमिरेज ने एक साथ हाई स्कूल की डिग्री हासिल की है। इन दोनों बुजुर्गों ने करीब 80 साल का लंबा समय बीत जाने के बाद अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है। 
विज्ञापन

3 of 6
जॉर्ज रेमिरेज - फोटो : denver.cbslocal.com
जॉर्ज रेमिरेज अपनी बीत चुकी जिंदगी के बारे में बताते हैं कि वह द्वितीय विश्व युद्ध का समय था। मैं अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर घर आया तो पिताजी ने कहा कि तुम ज्यादा दिनों तक इस तरह नहीं रह सकते हो। तुम्हें नौकरी करनी पड़ेगी।  

4 of 6
द्वितीय विश्व युद्ध के समय के टैंक - फोटो : Social media
पिताजी के कहने पर जॉर्ज रेमिरेज ने अमेरिकी आर्मी ज्वाइन कर ली और टैंक ड्राइवर की नौकरी करने लगे। इस दौरान वो फ्रांस, बेल्जियम और जर्मनी भी गये। बाद में जब वो घर लौटे तो उन्होंने शादी कर ली। फिलहाल उनके सात बच्चे हैं।  उनके सभी बच्चे हाई स्कूल पास हैं। उनमें से चार तो कॉलेज की डिग्री भी हासिल कर चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज - फोटो : denver.cbslocal.com
वहीं,  जॉर्ज की बहन एनिटा रेमिरेज ने 15 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद उन्होंने घर संभालना शुरू कर दिया। बाद में उनकी भी शादी हो गई। फिलहाल वह तीन बच्चों की मां हैं, जिनमें से दो बच्चों ने कॉलेज की डिग्री हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉर्ज रेमिरेज और एनिटा रेमिरेज - फोटो : Social media
जॉर्ज और एनिटा ने अपने परिवार और देश के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ी थी। अब करीब आठ दशकों के बाद उन्होंने फिर से उसी स्कूल (मैनुअल हाई स्कूल) से अपनी पढ़ाई शुरू की और क्रमश: 95 और 94 वर्ष की आयु में डिग्री हासिल की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें