Temple in Saudi Arabia: दुनिया में छिपे रहस्यों को जानने को कोशिश कर रहे वैज्ञानिक आए दिन नए-नए खुलासे करते हैं। इससे साथ वह कई हैरान करने वाली खोज भी करते हैं। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने सऊदी अरब में 8000 हजार साल पुराना मंदिर खोजा है। सऊदी अरब के पुरातत्त्व विभाग ने खुदाई के दौरान मंदिर के अवशेषों को खोजा है।
मंदिर का अवशेष जहां मिले हैं वो स्थान रियाद के दक्षिण में स्थित है। मंदिर के अवशेषों से जानकारी मिलती है कि उस समय जो लोग यहां पर रहते थे वो पूजा-अनुष्ठान करते थे। बताया जा रहा है तुवाईक पहाड़ के किनारे स्थित इस मंदिर का नाम रॉक कट है। मंदिर के अलावा पुरातत्त्व विभाग को 2807 कब्र भी मिली हैं। सऊदी अरब में खोजे गए प्राचीन मंदिर में धार्मिक शिलालेख भी पाए गए हैं। पुरातत्त्व विभाग ने अल-फाओ में यह खोज की है जो कभी किंडा राज्य की राजधानी हुआ करती थी।
विज्ञापन
2 of 5
सऊदी अरब में मिला 8000 साल पुराना मंदिर
- फोटो : Saudi Heritage Commission
सऊदी अरब हेरिटेज कमीशन की तरफ से यह सर्वे किया गया है। कमीशन की ओर से इस कार्य के लिए एक मल्टीनेशनल टीम गई थी। यहां पर गहरी खुदाई के अलाना काफी लंबे से सर्व का काम किया जा रहा था। मंदिर के अलावा नवपाषाण काल के मानव बस्तियों के अवशेष भी मिले हैं जो 8000 साल पुराने हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सऊदी अरब में मिला 8000 साल पुराना मंदिर
- फोटो : Twitter @RKSingh96828356
उस वक्त भी बारिश के पानी का होता था इस्तेमाल
रिसर्च में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उस दौरान भी लोग बारिश का इस्तेमाल करते थे। पानी को खेतों तक पहुंचाने के लिए नहरों, पानी की टंकियों और गड्ढे किए गए थे।
4 of 5
सऊदी अरब में मिला 8000 साल पुराना मंदिर
- फोटो : Twitter @RKSingh96828356
खोज से जानकारी मिली है कि लोग रेगिस्तान वाले स्थान पर पानी का इस्तेमाल कैसे करना है यह जानते थे।
सऊदी अरब में मिला 8000 साल पुराना मंदिर
- फोटो : Twitter @MOCHeritage
40 साल से चल रहा रिसर्च
अल-फॉव एक पुरातात्विक क्षेत्र है जो बीते 40 साल से पुरातात्विक अध्ययन में शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर मूर्तियों की और मंदिर में पूजा की जाती थी। हेरिटेज कमीशन की देश की विरासत को जानने के लिए सर्वे कर रहा है और उसको सहेजना चाहते हैं।