फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mysterious Sinkhole: यहां अचानक बना 650 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा, लोगों में फैली दहशत

Thu, 04 Aug 2022 05:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
यहां अचानक बना 650 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : Twitter @UNILAD
Mysterious Black Sinkhole: अमेरिकी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। देश के उत्तरी चिली में अचानक एक रहस्यमयी गड्ढा बन गया है जिसको देखकर लोग भयभीत हो गए हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह गड्ढा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यह गड्ढा अटाकामा क्षेत्र में टिएरा अमरिला के कम्यून में अचानक बन गया जिसकी गहराई 650 फीट है और चौड़ाई  82 फीट है।

अचानक घटी इस प्राकृतिक घटना से लोग हैरत में पड़ गए हैं। यह गड्ढा जहां पर बना है वह स्थान चिली की राजधानी सेंटियागो से लगभग 650 किमी दूर है। जिस जगह पर यह गड्ढा बना है उस क्षेत्र में खदाने हैं।  कनाडा की कंपनी लंदिन माइनिंग के पास यह जगह है और गड्ढे के पास अलकपरोसा खदान है जो बहुत बड़ी है। आखिर यह रहस्यमयी गड्ढा अचानक कैसा बना है इसकी वहां के अधिकारी जांच करने में लगे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
यहां अचानक बना 650 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : Twitter @Shobana_29

नेशनल सर्विस ऑफ जियोलॉजी एंड माइनिंग' (Sernageomin) के डायरेक्टर डेविड मोंटेनीग्रो ने जांच को लेकर बताया है कि इस इलाके में एक्सपर्ट को जांच के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि नीचे कोई सामग्री नहीं मिली है, लेकिन बड़ी मात्रा में पानी है। 
विज्ञापन

3 of 5
यहां अचानक बना 650 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : iStock
लंदिन माइनिंग की तरफ से इसको लेकर बयान जारी किया गया है जिसमें गड्ढे बनने की वजह से किसी तरह के जान-माल के नुकसान होने की बात कही गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके को खाली करा दिया गया है। इससे संबंधित संस्थाओं को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। 

4 of 5
यहां अचानक बना 650 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : iStock

अचानक बने गड्ढे की स्थानीय मेयर क्रिस्टोबल जुनिंगा ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानी लोगों ने इसको लेकर शिकायत की थी। अभी कोई जानकारी नहीं है कि आखिर इस गड्ढे का निर्माण कैसे हुआ है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि गड्ढा बढ़ता ही जा रहा है। इस गड्ढे से 600 मीटर की दूरी पर सबसे नजदीक घर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यहां अचानक बना 650 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा - फोटो : iStock
जहां पर यह गड्ढा बना है वहां की खनन साइट संयुक्त रूप से कनाडा और जापान की फर्मों के पास है। कनाडा की फर्म के पास 80 फीसदी शेयर है जबकि जापान की फर्म के पास सिर्फ 20 फीसदी है। इससे पहले चिली में ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। अब इसकी वजह से लोगों में भय का माहौल बन गया है। गड्ढा बनने के बाद खनन के काम पर रोक लगा दी गई है। साइट को कब्जे में लेने के बाद अधिकारियों ने कहा कि अब जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें