फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिशाली मिसाइल वाले देश: जानिए उन 5 देशों के बारे में, जिनकी मिसाइलें किसी भी शहर को कर देंगी तबाह

Wed, 17 Mar 2021 07:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल) - फोटो : ANI
दुनियाभर में उत्तर कोरिया जिस तरह तेजी से अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ा रहा है, वो एक बड़े खतरे का संकेत है। केवल उत्तर कोरिया ही नहीं चीन ने भी पिछले कुछ समय से मिसाइलों को बढ़ाने पर ध्यान दिया है। वहीं ईरान भी मिसाइलों को लेकर काफी तेजी से काम कर रहा है। हालांकि, दुनियाभर में पहले से ही ऐसे कई देश हैं, जिनके पास ऐसी शक्तिशाली मिसाइलें हैं, जिसकी जद में दुनिया का कोई भी कोना आ सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन 5 देशों के बारे में बताएंगे, जिनकी मिसाइलें काफी शक्तिशाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल) - फोटो : ANI
सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टीडज ने कुछ समय पहले ही कहा था कि पूरी दुनिया मिसाइलों की नई होड़ की ओर प्रवेश कर चुकी है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया का दावा भी यही है कि उसके पास ऐसी मिसाइलें हैं, जो दुनिया में कहीं भी मार सकती हैं। अगर उत्तर कोरिया का ये दावा सही है, तो उसके अलावा 5 ऐसे और मुल्क हैं, जिनकी मिसाइलों की जद में पूरी दुनिया है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
रूस, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के पास एक से बढ़कर एक ताकतवर और हमलावर मिसाइलें हैं। ये पांचों देश तकनीक के बल पर घर बैठे किसी भी दुश्मन देश को तबाह करने की ताकत रखते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल) - फोटो : ANI
भारतीय मिसाइल ताकत की अगर बात की जाए, तो हमारे देश में अभी तक अग्नि-VI और अन्य मिसाइल्स का सफलता पूर्वक सफल परीक्षण हुआ है, जो 5 हजार किमी दूर तक हमला करने में सक्षम है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि हम आधी दुनिया तक अपनी ताकत का प्रभुत्व रखते हैं। एशियाई देशों में चीन के बाद शायद भारत ही मिसाइलों के मामले में सबसे ताकतवर देश बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर (मिसाइल) - फोटो : ANI
मिसाइलों के मामले में ताकतवर बनने की प्रतिस्पर्धा सबसे अधिक एशियाई देशों में ही देखने को मिल रही है। पाकिस्तान ने भी ईरान और नॉर्थ कोरिया के साथ मिलकर अपने मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। फिलहाल वो ये काम चीन के साथ मिलकर कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें