फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Cars Under 5 Lakh: बेस्ट फैमिली कार जिनकी कीमत है 5 लाख से कम, जानें फीचर्स

Wed, 17 Mar 2021 06:29 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Santro, Celerio - फोटो : For Representation Only
Best Cars Under 5 Lakh : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हैचबैक सेगमेंट में काफी डिमांड रहती है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक हैचबैक सेगमेंट की कार खरीदना पसंद करते हैं। हम आपको यहां 5 लाख रुपये से कम में आने वाली उन कारों के बारे में जिसे पूरे परिवार के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की कार एंट्री लेवल कार में सबसे ज्यादा बिकती है। वहीं दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै और फिर टाटा मोटर्स की भी कार इस सेगमेंट में अच्छी खासी बिकती हैं। अगर आप एक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और कम पैसे खर्च करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। 
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। इस कार में भी ऐंड्रॉयड ऑटो ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। फीचर्स की बात करें तो वैगनआर में एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। Maruti Wagon R की शुरुआती कीमत 4.65 लाख रुपये है, जो 5.52 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Santro Car - फोटो : PTI
Hyundai Santro
Hyundai India ने कुछ दिनों पहले अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को BS6 ईंधन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस श्रेणी की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं, वहीं इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। Hyundai Santro BS6 में 1086 सीसी का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 का माइलेज में थोड़ी कमी आई है। सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro BS6 में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.67 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.35 लाख रुपये तक जाती है। 

4 of 6
Maruti Celerio - फोटो : For Representation Only
Maruti Celerio
5 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली कारों में यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। फीचर्स की बात करें तो मारुति सेलेरियो कार में एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं।  यानी कार के सबसे सस्ते बेस वेरिएंट से ही मिलेंगे। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है, जो 5.78 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Tata Tiago XTA AMT - फोटो : For Representation Only
Tata Tiago 
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। टाटा टियागो में भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में एड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो टियागो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.85 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6.84 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Ignis - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ignis
मारुति की सब-कॉम्पैक्ट प्रीमियम हैचबैक कार Ignis (इग्निस) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 82bhp का पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है। Ignis में 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। मारुति की इस प्रीमियम हैचबैक में कंपनी का नया 7-इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले स्टूडियो मिलता है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो इस कार में हाई स्पीड वॉर्निंग अलर्ट, की-लेफ्ट रिमाइंडर, चाइल्डप्रूफ रियर डोर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, इम्मोबिलाइजर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। इस कार की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें