Ajab-Gajab: दुनिया में हर किसी चाहत अमीर बनने की होती है। लोग चाहते हैं कि वो कुछ ऐसा करें, जिससे वह जल्द से जल्द अमीर बन जाएं। बेहद कम उम्र में कई लोग बिजनेस की शुरुआत करते हैं और सफलता हासिल करते हैं। कम उम्र में ही वह करोड़पति भी जाते हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कम है। कोई व्यक्ति आम कामकाज कर या सिर्फ नौकरी कर अमीर नहीं बन सकता है।
अब हाल ही में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने खुलासा किया कि वह कैसे सिर्फ 23 साल की उम्र में अमीर बन गई। यह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कनाडा की रहने वाली है। उसने पैसा कमाने का जो तरीका बताया है, आप भी इस रास्ते को जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का नाम लिली (Lily Zaremba) है जिसकी उम्र 23 साल है। वह अब इतनी कम उम्र में करोड़पति बन गई है। आपको जानकर हैरान हो जाएंगे कि लिली ने इस उम्र में आठ करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति बना ली है।