फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी ने आम चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं को दिया मंत्र, फ्रांस ने मानव तस्करी के शक पर विमान रोका

Sat, 23 Dec 2023 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने के ट्रंप के अनुरोध को खारिज कर दिया है। वहीं, भारतीय यात्रियों से भरे एक विमान को फ्रांस में रोक लिया गया है। अंदेशा है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, अगले साल होने वाले लोकसभा के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शुक्रवार से दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से झटका
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई करने के ट्रंप के अनुरोध को खारिज कर दिया है। दरअसल, पिछले दिनों निचली अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अयोग्य करार दिया था। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और आग्रह किया कि मामले की जल्द सुनवाई की जाए, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
File Photo. - फोटो : Social Media

भारतीय यात्रियों से भरे विमान को फ्रांस ने रोका, मानव तस्करी का शक
भारतीय यात्रियों से भरे एक विमान को फ्रांस में रोक लिया गया है। अंदेशा है कि मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है। फ्रांस में स्थित भारतीय मिशन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों की भलाई और उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। बता दें, फ्लाइट दुबई से निकारगुआ जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी ने भाजपा पदाधिकारियों को दिया मंत्र
अगले साल होने वाले लोकसभा के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शुक्रवार से दो दिवसीय बैठक शुरू हुई। बंद कमरे में हुई बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। आधिकारिक तौर पर पार्टी की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है कि पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक में क्या कुछ कहा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
एनआईए कोर्ट में सुनवाई (फाइल फोटो) - फोटो : social media

हमले की जगह के पास से तीन लोगों के मिले शव
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले के स्थल के पास शुक्रवार को तीन लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। गुरुवार को हुए आतंकी हमले में पांच सैनिक बलिदान हो गए और दो घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे - फोटो : सोशल मीडिया

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बनाई घोषणापत्र समिति
कांग्रेस ने अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर 16 सदस्यों वाली घोषणापत्र समिति की घोषणा कर दी है। यह समिति तत्काल प्रभाव से काम करना शुरू करेगी। इसका नेतृत्व पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम करेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को समिति का संयोजक बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

7 of 11
माओवादी नेता समेत चार नक्सली नेताओं के ठिकानों पर NIA की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

NIA जांच में खुलासा, आतंकियों ने दागीं थी स्टील की गोलियां
पुंछ जिले के सावनी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर आतंकी हमले के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम व सेना की 16वीं कोर के कमांडर ने शुक्रवार को मौके का दौरा घटना की जांच की। इस दौरान 20 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि आतंकियों ने ग्रेनेड हमले के बाद फायरिंग में स्टील बुलेट का इस्तेमाल किया है, जिससे गाड़ियों में छेद तक हो गए हैं। इस बीच हमला करने वाले आतंकियों की तलाश में ड्रोन लगाए गए हैं। खोजी कुत्तों से भी इलाके में छानबीन की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 

 

8 of 11
UNSC - फोटो : सोशल मीडिया

गाजा को लेकर प्रस्ताव यूएनएससी में पास
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने शुक्रवार को एक प्रस्ताव अपनाया, जिसमें पूरे गाजा पट्टी में मानवीय सहायता की तत्काल और निर्बाध डिलीवरी और इस्राइल-हमास के बीच शत्रुता तत्काल खत्म करने का आह्वान शामिल है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव पर कई दिनों की देरी के बाद शुक्रवार को सुरक्षा परिषद में मतदान हुआ। यूएनएससी के कुल 15 सदस्य देशों में से 13 ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, जबकि अमेरिका और रूस ने मतदान से खुद को अलग रखा। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 11
Parliament Security Breach - फोटो : अमर उजाला

नीलम का भी हुआ मनोविश्लेषण परीक्षण
दिल्ली पुलिस संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का मनोविश्लेषण परीक्षण करा रही है। रोहिणी स्थित एफएसएल में शुक्रवार को नीलम आजाद का मनोविश्लेषण परीक्षण हुआ। पुलिस अमोल व सागर समेत कई लोगों का परीक्षण करा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 11
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आईएमएफ की चेतावनी को भारत सरकार ने किया खारिज
भारत सरकार ने अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक चेतावनी को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने शुक्रवार को कहा कि आईएमएफ ने चेतावनी दी है कि कि देश का ऋण-जीडीपी अनुपात का 100% तक पहुंच सकता है, जो सरासर गलत व्याख्या है। बता दें, मंत्रालय ने वित्त अधिकारियों के साथ गहन चर्चा के बाद आईएमएफ रिपोर्ट का खंडन किया है। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन

11 of 11
वीर बाल दिवस - फोटो : सोशल मीडिया

स्कूलों-कॉलेजों में मनाया जाएगा बाल दिवस
शिक्षण संस्थानों में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बाल दिवस के माध्यम से छात्रों को गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता और बलिदान की जानकारी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें