फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार के 11 लोगों ने 23 बार आपस में रचाई शादी, वजह का हुआ खुलासा तो सन्न रह गए अधिकारी

Fri, 27 Sep 2019 10:10 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चीन में शादी और तलाक से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया। दरअसल, यहां एक ही परिवार के 11 लोगों ने आपस में ही 23 बार शादी रचा ली, लेकिन फिर दो हफ्ते के अंदर ही सबने एक-दूसरे को तलाक भी दे दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी योजना पाने के लिए परिवार के लोगों ने एक-दूसरे से शादी रचाई। इसकी शुरुआत तब हुई जब झेजियांग प्रांत के लिशुई शहर के एक छोटे से गांव में रहने वाले पैन नाम के शख्स को सरकार की शहरी नवीनीकरण मुआवजा योजना के बारे में पता चला। इस योजना के मुताबिक, स्थानीय निवासियों को कम से कम 40 वर्ग मीटर का एक अपार्टमेंट देने की पेशकश की जा गई थी, चाहे उसके पास कोई संपत्ति हो या न हो।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पैन ने इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए एक योजना बनाई और अपनी पूर्व पत्नी से फिर से शादी कर ली, जिसे उसने साल 2011 में ही तलाक दे दिया था। इसके बाद सरकारी योजना के तहत उसे अपार्टमेंट मिल गया। फिर छह दिन बाद उसने अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे दिया। पैन के लालच की इंतहा ये हो गई कि अपार्टमेंट के लिए उसने अपनी साली और यहां तक कि अपनी बहन से भी शादी कर ली। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
चीन की एक वेबसाइट पीपल्स डेली के मुताबिक, पैन के अन्य रिश्तेदार भी उसकी इस धोखाधड़ी में शामिल हो गए। यहां तक कि उसके पिता और मां ने भी शादी रचा ली। ऐसा करके उन्होंने गांव के निवासियों के रूप में अपना पंजीकरण कराया और फिर तलाक ले लिया, लेकिन आवास योजना के अधिकारियों को किसी तरह इस धोखाधड़ी की जानकारी मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अधिकारियों ने जांच की तो पाया कि जिन 11 लोगों ने शादी रचाई है, उनका पता एक ही है और फिर उनके संबंधों का भी खुलासा हुआ। इसके बाद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में रखा गया है, जबकि अन्य लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें