फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा के टेस्ट में ओपनिंग पर रहाणे ने आखिर क्या कहा?

Fri, 27 Sep 2019 08:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

18 : महीने पहले खेला था रहाणे ने अपना अंतिम वनडे मैच 
39.62 : की औसत है रोहित शर्मा के अब तक खेले 27 टेस्ट मैचों में  
विज्ञापन
1 of 4
रोहित और रहाणे
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को तब अच्छा नहीं लगता जब रोहित शर्मा जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ता है। उन्हें पूरा यकीन है कि मुंबई का उनका साथी पांच दिवसीय परंपरागत प्रारूप में भी सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रहाणे और हनुमा विहारी ने मध्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी जगह पक्की कर ली जिससे टीम प्रबंधन रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारना चाहता है। रहाणे से रोहित की नई भूमिका के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया। 

रहाणे से टेस्ट प्रारूप में रोहित के ओपनिंग पर उतरने की बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आप वास्तव में जवाब चाहते हो। मुझे अभी पता नहीं है कि रोहित पारी का आगाज करेंगे। अगर ऐसा होता है तो मुझे उनके लिए खुशी होगी। मैंने वेस्टइंडीज में भी कहा था कि रोहित जैसे विशिष्ट प्रतिभा के धनी बल्लेबाज को बाहर बैठे हुए देखना अच्छा नहीं लगता।’ 
विज्ञापन

2 of 4
रोहित शर्मा - फोटो : social Media
विशिष्ट प्रतिभा के धनी खिलाड़ी 'रोहित'
रोहित ने अब तब 40 से कम की औसत से 27 टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाए हैं। कई का मानना है कि रोहित की बेपरवाह बल्लेबाजी उनकी नाकामी का कारण रही है लेकिन रहाणे की सोच इससे इतर है। रहाणे ने कहा, उन्होंने बहुत मेहनत की है और अगर उन्हें मौका मिलता है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ’हम सभी जानते हैं कि वह विशिष्ट प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं। टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से मानसिकता से जुड़ा खेल है। टेस्ट क्रिकेट में अगर दो गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो आपको उन्हें सम्मान देना होता है और उसके बाद अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
रहाणे
वनडे प्रारूप में वापसी के इच्छुक
रहाणे ने वनडे प्रारूप में वापसी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘टेस्ट के अलावा मैं वनडे क्रिकेट का भी लुत्फ उठाता रहा हूं। मैं वनडे में वापसी करना चाहता हूं। अभी पूरा ध्यान इस सीरीज पर है। हमने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद लंबा आराम लिया। जब मुझे पता लगा कि मैं विश्व कप टीम में नहीं हूं तब मैंने काउंटी क्रिकेट खेलने की योजना बनाई और सौभाग्य से हैंपशायर ने मुझे अपनी टीम में रख लिया। रहाणे ने कहा, काउंटी क्रिकेट में मैंने उन दो महीनों में काफी कुछ सीखा। मैंने सात मैच खेले और मेरा ध्यान वास्तव में लाल गेंद पर था क्योंकि मैं जानता था कि वेस्टइंडीज में हम ड्यूक गेंदों से खेलेंगे। अपनी क्षमता पर भरोसा रखना महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन

4 of 4
कागिसो रबाडा
रबाडा से रहना होगा सतर्क
भारतीय उपकप्तान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कैगिसो रबादा और केशव महाराज को सम्मान देना होगा। उन्होंने कहा, ‘रबाडा बेहतरीन गेंदबाज है। वो विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हमें उनका और अन्य गेंदबाजों का सम्मान करना होगा। उनकी टीम युवा है लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण अनुभवी हैं। केशव महाराज काउंटी क्रिकेट में खेले और उन्होंने लाल गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।आपको उन्हें सम्मान देना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें