फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: तेजस्वी यादव का पीएम पर तीखा निशाना- NDA चुनाव हार रही है, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे मोदी

Mon, 13 May 2024 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

LS Polls 2024: तेजस्वी यादव का पीएम पर तीखा निशाना- NDA चुनाव हार रही है, इसलिए बार-बार बिहार आ रहे मोदी
LS Polls: Tejashwi targets PM Modi, NDA is losing elections, that's why he is coming to Bihar again and again
 
विज्ञापन
1 of 4
गोपालगंज में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गोपालगंज में सोमवार को चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा निशाना साधा। राजद नेता यादव ने कहा कि बिहार में एनडीए चुनाव हार रही है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बार-बार बिहार आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
गोपालगंज में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब तक 10-11 बार प्रधानमंत्री आ चुके हैं, लेकिन एक बार भी अपने कार्यकाल में बिहार के लिए किए गए कार्यों को नहीं बता रहे हैं। आने वाले पांच साल की सरकार में बिहार के लिए क्या करेंगे, ये भी नहीं बोल रहे हैं। 10 साल प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बिहार के लिए क्या दिया है, इन सभी बातों पर वे कुछ नहीं बोल रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
गोपालगंज में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में एक दिन में तीन-तीन सभाएं कर रहें हैं। उन्हें पता चल गया है कि बिहार में एनडीए चुनाव हार रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि हम जहां भी जनसभा करने जा रहें हैं, वहां अपने 17 महीने की सरकार में किए गए कार्यों को बता रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र में बनी तो हम एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। गोपालगंज के सबेया में बंद पड़े एयरपोर्ट को चालू करेंगे। अग्निवीर की बहाली को हटाकर पहले की तरह बहाली करेंगे। इस सभा में तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

4 of 4
गोपालगंज में इंडिया गठबंधन का चुनावी कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा के माधव हाइस्कूल मैदान में महागठबंधन समर्थित वीआईपी प्रत्याशी प्रेमनाथ चंचल पासवान के लिए दोनों नेताओं ने चुनावी जनसभा की। तेजस्वी यादव की गोपालगंज में यह दूसरी जनसभा थी। मौके पर महागठबंधन के आरजेडी जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग समेत सभी दलों के जिलाध्यक्ष और अन्य नेता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें