फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: किशनगंज में भीषण आग लगने की घटना में चार घर जलने से लाखों का नुकसान, एक बच्चे समेत महिला और पुरुष झुलसे

Mon, 06 May 2024 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar: किशनगंज में भीषण आग लगने की घटना में चार घर जलने से लाखों का नुकसान, एक बच्चे समेत महिला और पुरुष झुलसे
Kishanganj: Loss worth lakhs due to 4 houses burnt in massive fire incident, a child, woman and man got burnt
 
विज्ञापन
1 of 2
आग लगने से चार घर जले - फोटो : अमर उजाला
बिहार के किशनगंज में भीषण आग लगने की वारदात सामने आई है। इस घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। बताया जा रहा है कि कोचाधामन थाना क्षेत्र के घूरना के वॉर्ड संख्या 14 में भीषण आग लग गई। सोमवार को दोपहर को घटित आग लगने की इस घटना में कुल चार लोगों के घर जलकर राख हो गए। साथ ही इस हादसे में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा भी झुलस गया। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना कोचाधामन पुलिस और दमकल कर्मियों को दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
आग लगने से चार घर जले - फोटो : अमर उजाला
इधर, मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक पीड़ित शमशेर आलम, अजहर अली, अजीबुल और जियाबुल के घर जलकर राख हो गए। वहीं, इस आग लगने की घटना में चारों परिवार के मिलाकर कुल 10 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर पहुंच गए। जहां जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने घायलों को अपने निजी वाहन से किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां आग में झुलसे तीनों घायलों का इलाज जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें