फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया में लोकतंत्र के इस महापर्व में डीएम और एसपी ने किया मतदान, देखें तस्वीरें

Fri, 26 Apr 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Lok Sabha Election 2024: पूर्णिया में लोकतंत्र के इस महापर्व में डीएम और एसपी ने किया मतदान, देखें तस्वीरें
Lok Sabha 2024: DM Kundan Kumar and SP voted in this great festival of democracy in Purnea, see photos
 
विज्ञापन
1 of 3
पूर्णिया डीएम, उनकी पत्नी और एसपी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में गुरुवार यानी 26 अप्रैल 2024 को पूर्णिया संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं द्वारा शांतिपूर्ण, भयमुक्त और स्वच्छ तरीके से मतदान किया जा रहा है। लोकतंत्र के इस महापर्व पर पूर्णिया जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा अपनी धर्मपत्नी के साथ जनता चौक के पास महानंदा कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता, जल निस्सरण पूर्णिया के कार्यालय में स्थित मतदान केंद्र संख्या 55 पर मतदान किया गया। मतदान के बाद जिला पदाधिकारी द्वारा पूर्णिया के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा गया की सभी को आगे बढ़ कर अपने मतों का प्रयोग करना है। लोकतंत्र में मतदान ही सबसे बड़ा कर्तव्य है।
विज्ञापन

2 of 3
पूर्णिया डीएम, उनकी पत्नी और एसपी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया जिले के सभी मतदाताओं से जिला पदाधिकारी द्वारा आह्वान किया गया कि सभी लोग आगे आएं और अपने मतों का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनें। वहीं, पुलिस अधीक्षक उपेंद्र कुमार वर्मा ने भी महानंदा कॉलोनी स्थित मतदान केंद्र संख्या 55 पर अपना मत डालकर लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा पूर्णिया जिले को सभी मतदाताओं को लोभरहित तथा भयमुक्त होकर अपने मतों का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
 
पुलिस अधीक्षक पूर्णिया द्वारा बताया गया कि आम लोगों को भयमुक्त और शांतिपूर्वक मतदान करने के लिए पुलिस तथा प्रशासन हर समय हर जगह उपलब्ध है। सिलाई केंद्र मधुबनी पूर्णिया मतदान केंद्र 36 पर उप विकास आयुक्त साहिला द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पूर्णिया डीएम, उनकी पत्नी और एसपी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि 12 पूर्णिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वच्छ, निष्पक्ष, भय मुक्त और शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। इसी सिलसिले में विशेष प्रेक्षक बिहार और उप विकास आयुक्त पूर्णिया द्वारा आदर्श मतदान केंद्र कला भवन पूर्णिया और पिंक बूथ बीबीएम स्कूल पूर्णिया का जायजा लिया गया। उक्त मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष प्रेक्षक महोदय द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। मौके पर डीएसपी मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया और संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें