फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोहतास में सोन नदी के बीच टीले पर फंसे 15 से अधिक पशुपालक, बचाव कार्य में जुटी पटना एसडीआरएफ टीम

Mon, 05 Aug 2024 02:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News: रोहतास में सोन नदी के बीच टीले पर फंसे 15 से अधिक पशुपालक, बचाव कार्य में जुटी पटना एसडीआरएफ टीम
Rohtas News: More than 15 livestock farmers stranded on mound in middle of Son River
 
विज्ञापन
1 of 3
सोन नदी के बीच टीले पर फंसे कई पशुपालक - फोटो : अमर उजाला
रोहतास जिले के चुटिया थानाक्षेत्र निवासी 15 से अधिक पशुपालक सोन नदी के बीच स्थित टीले पर फंस गए। वहां से उन्हें निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश और झारखंड से अत्यधिक मात्रा में अचानक पानी आने से सोन नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे रोहतास के सोन तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
 
विज्ञापन

2 of 3
टीले पर फंसे पशुपालकों को बाहर निकालती एसडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के गढ़वा जिले के केतार के लोहरगाडा के पास ज्यादातर लोग फंसे हैं। उनमें बिहार के रोहतास जिले के चुटिया के अलावा झारखंड के गढ़वा के केतार के भी कुछ लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 40 लोग फंसे थे, उनमें से लगभग सभी लोगों को रोहतास की ओर निकला जा रहा है। अभी भी तीन या चार लोगों के फंसे होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि वहां पर कई मवेशी भी फंसे हुए हैं। लेकिन आदमी को निकालने के बाद मवेशियों के निकालने की भी कवायद होगी। एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
टीले पर फंसे पशुओं को भी बाद में निकाला जाएगा - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना है कि मवेशी को चारा देने और थोड़ा बहुत खेती करने के उद्देश्य से लोग सोन नदी के बीच के टीले पर चले जाते हैं। लेकिन अचानक सोन नदी में बाढ़ आ जाने के कारण यह दिक्कत हुई है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा माइक से घोषणा कर सोन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। वहीं, सोन नदी में मछुआरों और पशुपालकों को न जाने की अपील की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें