फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आरा में दिखा भारत बंद का मिला-जुला असर; ट्रेनें रोकी गईं, सड़कों पर भी चक्का जाम

Wed, 21 Aug 2024 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

Bihar News: आरा में दिखा भारत बंद का मिला-जुला असर; ट्रेनें रोकी गईं, सड़कों पर भी चक्का जाम
Bihar News: Mixed effect of Bharat Bandh seen in Ara; trains were stopped, roads were also blocked
 
विज्ञापन
1 of 4
आरा में भी दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
देश भर में भारत बंद का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। 21 अगस्त यानी आज आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से भारत बंद का आह्वान किया गया है। बिहार के आरा में भी भारत बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है। वहीं, आरा-भोजपुर ट्रेनों की रफ्तार भी रोक दी गई है। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी कर चक्का जाम कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
आरा में भी दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, भोजपुर में भारत बंद के समर्थन में विभिन्न दलों के नेताओं ने आरा रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम कर दिया। मैसूर रानी कमलापति सहरसा ट्रेन को रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौजूद है। वहीं, मौके पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर प्रर्दशनकारियों को समझाकर ट्रैक खाली करवाया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के पास पहुंचकर आम्बेडकर चौक को जाम कर दिया। जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों में भाकपा माले, बासपा, आरजेडी और लोजपा रामविलास आदि दलों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
 
विज्ञापन

3 of 4
आरा में भी दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर पर दिए गए फैसले के खिलाफ आज कई संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा बसपा और आरजेडी जैसी पार्टियों ने भी बंद का समर्थन किया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
आरा में भी दिखा भारत बंद का असर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर ये बंद बुलाया है। दलित और आदिवासी संगठनों के राष्ट्रीय परिसंघ (NACDAOR) ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए न्याय और समानता सहित मांगों की एक सूची जारी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें