जीविका स्टॉल
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर, कैमूर के डीएफओ चंचल प्रकाशम ने बताया कि यह इको पार्क क्षेत्र के लोगों के लिए एक आदर्श स्थल है, जहां वे प्रकृति के बीच समय बिता सकते हैं और आनंदित हो सकते हैं। उद्घाटन समारोह में पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार और अन्य कई मंत्री व अधिकारी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के बाद, सीएम नीतीश कुमार ने नुआंव के तियरा पंप कैनाल के पास एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जो क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगी।