भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव में तुर्किए और अजरबैजान का खुलकर विरोध होना शुरू हो गया है। अब खुद आम नागरिक के साथ ही ट्रैवल एजेंट सामने आ रहे हैं। ट्रैवल एजेंट ने देश के समर्थन में और तुर्किए के द्वारा पाकिस्तान को समर्थन के बाद बॉयकॉट तुर्किए का बैनर और पोस्टर लगाकर विरोध किया है।
इसे लेकर ट्रैवल एजेंट ने कहा, चाहे मुझे आर्थिक घाटा क्यों न हो जाए, देश के विरोध में खड़े देश के खिलाफ में हम भी रहेंगे और अब तक साठ फीसदी से अधिक बुकिंग कैंसिल कर दिया है। लोगों से भी दूसरे देश और भारत के अंदर मौजूद पर्यटन स्थल पर जाने को बढ़ावा दे रहे हैं। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है।