मुजफ्फरपुर की शाही लीची पहुंची मुंबई
- फोटो : अमर उजाला
लीची की मिठास से जुड़े हैं कई परिवारों के सपने
मुजफ्फरपुर की शाही लीची केवल एक फल नहीं बल्कि यहां के किसानों की मेहनत, परंपरा और जीविका का प्रतीक है। सैकड़ों किसान परिवार सालभर इस एक फसल पर निर्भर रहते हैं। इसीलिए जब पहली खेप ट्रेन में लदी, तो न केवल कार्टून में मिठास थी, बल्कि उम्मीदों का भी बोझ था कि मुंबई की गलियों तक जब यह मिठास पहुंचेगी, तो दाम भी मन मुताबिक मिलेंगे। मुंबई में लीची की पहली खेप के पहुंचते ही व्यापारियों द्वारा मिल रहे भाव पर नजर रखी जा रही है। अगर प्रतिक्रिया सकारात्मक रही, तो आने वाले हफ्तों में भेजी जाने वाली खेपों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी।