इंडिया गठबंधन कार्यकर्ता महासम्मेलन हाजीपुर
- फोटो : अमर उजाला
राजद नेता एज्या यादव ने यह भी उल्लेख किया कि इस चुनाव में भाजपा ने एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महिलाओं का आरक्षण समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब वोट का समय आता है तो बीजेपी आरक्षण की बात करती है। बीजेपी महिलाओं को 33% आरक्षण देने की बात करती है, जबकि मेरे नेता तेजस्वी यादव महिलाओं को 50% आरक्षण देने की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के मुद्दों को उठाने की बात करते हैं और बीजेपी को देख लीजिए, जितने भी सिंबल बांटे हैं उनमें से एक भी सिंबल महिला को नहीं दिया है। मतलब जय सियाराम के नारे से भी सिया को अलग कर दिया है। हम जय सियाराम बोलते हैं, वे जय श्री राम बोलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महिलाओं को लेकर चलती है।
दरअसल, पूर्व विधायक एज्या यादव समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद रही हैं। वे 2015 में राजद की टिकट से चुनाव लड़ीं और जीत भी हासिल की थी।