फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: ‘मोदी की गारंटी है तो सहारा निवेशकों के भुगतान की भी गारंटी हो’, मतदाताओं ने पोस्टर लगा जताया विरोध

Sun, 05 May 2024 05:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

LS Polls: ‘मोदी की गारंटी है तो सहारा निवेशकों के भुगतान की भी गारंटी हो’, मतदाताओं ने पोस्टर लगा जताया विरोध
LS Polls 2024: Muzaffarpur voting boycott, protest against Modi ki guarantee, payment to Sahara investors
 
विज्ञापन
1 of 3
आम मतदाताओं ने सहारा निवेशकों को भुगतान नहीं तो मतदान नहीं के लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2024 पूरे जोर पर है। इस बीच चुनाव के मद्देनजर एनडीए की ओर से दिए गए नारे ‘मोदी की गारंटी’ पर आम मतदाता अब सवाल उठाने लगे हैं। मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का ‘मोदी की गारंटी’ कहना है कि अगर सभी लोगों को सुरक्षा की गारंटी है तो फिर सहारा के लोगों के भुगतान की गारंटी भी हो। मुजफ्फरपुर शहर के चतुर्भुज स्थान रोड के पास लोगों ने इसको लेकर बैनर-पोस्टर लगा विरोध-प्रदर्शन कर कहा कि केंद्र सरकार निवेशक का जमा पैसा वापस करवाए, तभी ‘मोदी की गारंटी’ सुनिश्चित होगी।
 
विज्ञापन

2 of 3
आम मतदाताओं ने सहारा निवेशकों को भुगतान नहीं तो मतदान नहीं के लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी मतदाताओं का कहना है कि सहारा इंडिया के निवेशकों के पैसे अगर वापस नहीं होंगे तो ‘मोदी जी की गारंटी’ कैसे पूरी होगी। हर लुटेरा और भ्रष्टाचारी के लूटे गए आम आदमी के पैसे की भी गारंटी को पीएम मोदी सुनिश्चित करें। इसलिए आज हम स्थानीय लोग अपनी मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सहारा निवेशकों ने कहा कि पैसा नहीं लौटा तो सरकार को वोट नहीं करेंगे और विरोध करेंगे। दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के शहर के चतुर्भुज स्थान चौक के पास आम मतदाता पोस्टर-बैनर लगाकर सहारा कंपनी में लगाए गए पैसे को डूबने को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों में अब भी इसको लेकर नाराजगी व्याप्त है। इसलिए उन्होंने वोट न करने के पोस्टर भी लगाए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
आम मतदाताओं ने सहारा निवेशकों को भुगतान नहीं तो मतदान नहीं के लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि मजबूरी में हम लोगों ने अब अपने हक को लेकर के विरोध-प्रदर्शन करने का मन बनाया है। बैनर पोस्टर लगाकर इसको लगातार जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि लाखों गरीबों के पैसे को लेकर रखने वाले इस सहारा इंडिया कंपनी के निदेशक द्वारा दशकों से लिए पैसे अगर नहीं वापस किए गए तो हम विरोध को जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी के गरीबों को गारंटी की बात तो करते हैं तो अब गरीबों के पैसे को दिलवाने का काम करें। अगर पीएम मोदी की गारंटी में सब कुछ है तो और फिर निवेशकों के पैसे भी मिलनी चाहिए। सरकार हम सब निवेशकों के पैसे को सुनिश्चित करे, हम सरकार के साथ में खड़े हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें