शिशु गहन चिकित्सा इकाई सह अनुसंधान केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में बच्चों की बीमारी AES के मामलों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। अब जिले के दो प्रखंड में दो नए केस की पुष्टि होने के बाद यहां केस की संख्या बढ़कर छह हो गई है। वहीं, इस वर्ष में अब तक केस की संख्या बढ़कर 10 हुई है। इसके बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है और इसको लेकर के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती हुए दोनों बच्चों को इलाज के बाद ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
भीषण गर्मी और उमस के बीच में चमकी बुखार (AES) के केस में इजाफा हुआ है। एसकेएमसीएच PICU वार्ड 2 में नए केस मिलने के बाद AES मरीज की संख्या बढ़कर 10 हो गई। मुजफ्फरपुर में मिले दो नए केस के बाद आंकड़ा बढ़कर छह हो गया है, जिनमें से एक मुसहरी प्रखंड का निवासी 3.6 वर्ष का बच्चा है, जबकि दूसरा आठ साल का बच्चा बोचहा प्रखंड का रहने वाला है। वहीं, जबकि अन्य पीड़ित चार बच्चे शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिले के बताए गए हैं। मुजफ्फरपुर में मिले दोनों बच्चों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।