फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Elections: उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे चिराग, मां भी रहीं साथ; तस्वीरें देखें

Sun, 24 Mar 2024 08:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

LS Elections: उम्मीदवारी घोषित होने के बाद पहली बार हाजीपुर पहुंचे चिराग, मां भी रहीं साथ; तस्वीरें देखें
LS Elections 2024: Chirag reached Hajipur for first time after declaration of MP candidature
 
विज्ञापन
1 of 4
मां के साथ हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
बिहार के वैशाली के हाजीपुर से सांसदी के लिए उम्मीदवारी घोषित होने के बाद चिराग पासवान पहली बार हाजीपुर पहुंचे। इस दौरान उनकी मां भी साथ नजर आईं। चिराग ने हाजीपुर के सर्किट हाउस के पास बने अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

2 of 4
मां के साथ हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के द्वारा चिराग पासवान पर फूल बरसाए। लोजपा (राम विलास) प्रमुख चिराग पासवान ने अपने कोटे में गई तमाम सीट पर उम्मीदवार की घोषणा होली बाद करने की बात कही है।
विज्ञापन

3 of 4
मां के साथ हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन न करने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए थे। चिराग पासवान के हाजीपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पार्टी के तीन झंडे लगाने की अनुमति दी गई थी। चिराग पासवान को हाजीपुर आने की सूचना पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पासवान चौक आदमकद प्रतिमा के पास चिराग पासवान का स्वागत करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

4 of 4
मां के साथ हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान चिराग पासवान ने कहा कि हमारे पिता रामविलास पासवान ने हाजीपुर को मां का दर्जा दिया था, जिसको हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। हाजीपुर की वजह से उनको देश और दुनिया जानती है। हम अपने पिता और उनके सपने के बारे में बता नहीं सकते हैं। हम अपने पिता का अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें