फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमकी बुखार: बिहार में AES के मामले बढ़कर हुए 38; मुजफ्फरपुर में अकेले 23 केस, शहरी क्षेत्र बना एपिसेंटर

Sat, 22 Jun 2024 02:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

चमकी बुखार: बिहार में AES के मामले बढ़कर हुए 38; मुजफ्फरपुर में अकेले 23 केस, शहरी क्षेत्र बना एपिसेंटर
Chamki Fever: AES cases rise to 38 in Bihar; 23 cases in Muzaffarpur alone, urban area becomes epicenter
 
विज्ञापन
1 of 3
चमकी बुखार के मामले फिर सामने आए - फोटो : अमर उजाला
बिहार के मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती दो और बच्चों में AES की पुष्टि हुई है। उसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। बिहार के मुजफ्फरपुर में अकेले 23 केस हैं, जिसमें जिले के नौ प्रखंड AES की चपेट में आ गए हैं। बीते तीन दिनों में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से शहरी क्षेत्रों में अकेले पांच केस सामने आए हैं। उसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
 
मौसम ने बढ़ाई मुश्किल
राज्य में गर्मी और उमस बढ़ने के साथ AES के भी मामले बढ़े हैं। हालांकि अब तक किसी भी बच्चे की मौत नहीं हुई है और सभी बच्चे ठीक होकर लौट चुके हैं। वहीं, बीते तीन दिनों में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें दो नए मामले मुजफ्फरपुर के हैं, जिसके बाद जिले के अंदर कुल मामलों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। जबकि अन्य 15 केस आसपास के जिले के हैं। बताया जा रहा है कि मौसम में समरूपता की स्थिति लगातार बनी हुई रहने से AES के मामले बढ़े हैं।
 
विज्ञापन

2 of 3
चमकी बुखार के मामले फिर सामने आए - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिला AES का बना एपिसेंटर
उत्तर बिहार के कई जिलों में AES के केस मिलने के साथ मुजफ्फरपुर में भी AES के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। शहरी क्षेत्रों में AES के सामने आए, जिनमें तीन बच्चे शहरी क्षेत्रों के जबकि अन्य बच्चे सेमी अर्बन एरिया के हैं। जिले में अब नौ प्रखंड इस चमकी बुखार से प्रभावित क्षेत्र बन गए हैं। जिले के कुल 23 केस में से मीनापुर और मुसहरी में 5-5 केस सामने आए हैं। वहीं, कुढ़नी में तीन, बोचहा में दो, मोतीपुर में दो, शहरी क्षेत्र में दो, सकरा, सरैया, कांटी और कटरा में एक-एक मामले सामने आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
चमकी बुखार के मामले फिर सामने आए - फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ रहे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
बच्चों की बीमारी चमकी बुखार AES के बढ़ते हुए मामले और केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। वहीं, AES के लिए पीक माह माने जाने वाले जून में केस बढ़ने लगे हैं। इसके बाद एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड पर काम करना शुरू कर दिया है। बीते एक हफ्ते में डेढ़ दर्जन से अधिक केस की पुष्टि हुई है। जून माह में मुजफ्फरपुर में जो केस आए हैं उनमें चार जून के बाद 13 जून, 14 जून, 15 जून और 18, 19, 20 और 21 जून को केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रखा गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी को और भी तेज कर दिया है। पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल SKMCH में भी अलर्ट रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें