मंदिर में पुजारियों और सेवैत का लगातार दस दिन से धरना जारी है
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बाबा गरीब नाथ धाम मंदिर में बीते 10 दिन से जारी अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन को जल्द खत्म कराने के लिए जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। बीते दिनों मंदिर में रखे दान पात्र को माह में दो बार खोलने और दो पुजारियों को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति सहित कई अन्य मांग को लेकर बीते पांच जून से पुजारी और सेवैत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यही नहीं इसको लेकर के इन पुजारियों ने मंदिर के पूजन कार्य से खुद को अलग कर लिया है। इस कारण से मंदिर को राजस्व का नुकसान हो रही है। यही नहीं इसको लेकर पूजन कार्य के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अब जब श्रावण माह की तैयारी की जा रही है, ऐसे में मंदिर में जारी धरना प्रदर्शन से तैयारी पर असर पड़ता हुआ दिख रहा है।