फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कश्मीर की वादी से लेकर ओडिशा तक लहराएगा खादी का तिरंगा, मुजफ्फरपुर में 6 दशकों से हो रहा कारोबार

Sun, 11 Aug 2024 03:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar News: कश्मीर की वादी से लेकर ओडिशा तक लहराएगा खादी का तिरंगा, मुजफ्फरपुर में 6 दशकों से हो रहा कारोबार
Bihar News: tricolor of Muzaffarpur Khadi Gramodyog will fly from valley of Kashmir to Odisha
 
विज्ञापन
1 of 4
छह दशकों से चल रहा तिरंगा झंडे का कारोबार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिला स्थित खादी ग्रामोद्योग में तैयार तिरंगा झंडा इस बार जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ ओडिशा और झारखंड राज्य में भी लहराएगा। इसे लेकर कई ऑर्डर अब तक भेजे जा चुके हैं। वहीं, अगले दो दिनों तक का ऑर्डर भी मिल रहा है। इसके साथ ही खादी के बने झंडों की लोकल स्तर पर खूब मांग है। बीते कई महीने से दर्जनों की संख्या में कारीगरों द्वारा तिरंगा झंडों को तैयार किया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
छह दशकों से चल रहा तिरंगा झंडे का कारोबार - फोटो : अमर उजाला
78वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश भर में तिरंगे झंडे की खूब मांग है। जहां एक ओर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगा झंडा फहराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, सर्वोदय आंदोलन के समय देशी तरीके से बनाए गए खादी के कपड़े के तिरंगे की अपनी विशेष मांग है। इसको लेकर यहां पर तिरंगे का निर्माण करते हैं और साल भर काम चलता है। देश भर में स्वतंत्रता दिवस की धूम है और हर तरफ आजादी का प्रतीक तिरंगा पटा हुआ है और जिस तिरंगे को प्रतीक मानकर हमारा देश गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुआ, उस तिरंगे का अपना अलग ही महत्व है। खासकर राष्ट्रीय पर्व पर इस तिरंगे की मांग और भी बढ़ जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
मुजफ्फरपुर खादी ग्रामोद्योग - फोटो : अमर उजाला
अब हम ऐसे में हम आपको मुजफ्फरपुर के खादी ग्रामोद्योग की तस्वीरों से रूबरू करा रहे हैं जहां बीते कई दशकों से तैयार हो रहे तिरंगे को इस बार भी बनाया गया है। इस बार जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ बंगाल, ओडिशा और कई अन्य राज्य में तिरंगा फहराया जाएगा। इसको लेकर के इसकी खेप भेजी भी जा चुकी है। खादी के बने इस तिरंगे की मांग पहले बिहार के अलावा पड़ोसी राज्य यूपी, बंगाल, झारखंड और ओडिशा में होती थी। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में भी तिरंगे की मांग होने लगी है। फिलहाल तीन हजार तिरंगे झंडे भेजे गए हैं। कन्हौली रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग संघ के भवन में तैयार हो रहे तिरंगे झंडे की सप्लाई हो चुकी है। यहां खादी ग्रामोद्योग में इन कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित तिरंगे का मूल्य भी बेहद सामान्य होने के कारण इनकी मांग अधिक रहती है।
 
विज्ञापन

4 of 4
छह दशकों से चल रहा तिरंगा झंडे का कारोबार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर जिला खादी ग्रामोद्योग के सचिव सह मंत्री वीरेंद्र कुमार बताते हैं कि इस बार हमारे केंद्र द्वारा बनाए गए तिरंगे झंडे को जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, झारखंड और बंगाल में भेजा जा रहा है। कुछ खेप भेजी जा चुकी है, जबकि अन्य भेजी जानी है। हमारे केंद्र के कुशल कारीगर द्वारा बनाए गए अलग-अलग तरीके के तिरंगे झंडे को विभिन्न सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज सहित कई अलग-अलग संस्थान के लिए मांगी जाती है। इस बार भी हमने इसको उपलब्ध कराया है और इसको लेकर के हम लोगों को खुशी है। अब तक 15 लाख रुपये से अधिक की खेप भेजी जा चुकी है और आगे भी 14 अगस्त तक जाएगी। इसके अलावा लोकल लेवल पर भी आपूर्ति कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें