शहीद खुदीराम बोस को दी गई नम आंखों से श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जेल में प्रतिवर्ष इस दिवस को विशेष रूप में मनाए जाने की परंपरा हुई शुरू
अमर शहीद खुदीराम बोस के आज शहादत दिवस पर पूरा मुजफ्फरपुर जेल परिसर रंगीन बल्ब की रोशनी में नहाया हुआ है। इसको लेकर जेल प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है। जेल के मुख्य गेट से लेकर फांसी स्थल तक का स्थान जगमग हो गया है। आज 11 अगस्त यानी रविवार को सुबह को चार बजे फांसी दिए जाने के वक्त को ध्यान रखते हुए मुजफ्फरपुर के आयुक्त तिरहुत रेंज के आईजी मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी, एसएसपी, सिटी एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जेल सुपरिंटेंडेंट और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं, इस दौरान पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले से खुदीराम बोस का परिवार भी पहुंचा हुआ था। सभी ने अपनी नम आंखों से अमर बलिदानी शहीद खुदीराम बोस को याद करते हुए उनके फांसी स्थल और तस्वीरों पर माल्यार्पण किया।