अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी फायर मिस्ट वाहन
- फोटो : अमर उजाला
इसको लेकर जिला अग्निशमन विभाग के अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि अब जिला अग्निशमन विभाग को जो नए वाहन मिले हैं, इसकी वजह से रेस्क्यू में आ रही कठिनाई से बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही इसके माध्यम से हमारी टीम को अब रेस्क्यू ऑपरेशन में बहुत मदद मिलेगी। इसकी मदद से अब अंधेरे में आग बुझाने में बहुत लाभ मिलेगा, क्योंकि इसमें लगी हुई हेलोजन लाइट से रेस्क्यू ऑपरेशन में अंधेरे में काम करने में मदद मिल सकेगी। इसके साथ इसमें फोम क्रेश व वाटर टेंडर की तीनों बड़ी दमकल भी अंधेरे में आग बुझाने के लिए गाड़ी के लिए सहायक साबित होंगी। यही नहीं बल्कि इसको जरूरत के हिसाब में 10 फीट तक एडजस्ट किया जा सकता है। साथ ही वाहन में स्पेशल हूटर लगा हुआ है। इन वाहनों में सीढ़ी की भी ऊंचाई बढ़ा दी गई है, जिससे विशेष परिस्थिति में 50 फीट तक सीढ़ी की मदद से जवान आग को बुझा सकते हैं।