वैशाली जिले के बिदुपुर थानाक्षेत्र के रहीमपुर में अपराधियों ने डिलीवरी बॉय को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए डायल 112 पुलिस टीम द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी बॉय एक कुरियर कंपनी में काम करता है, जो सामान पहुंचाने बिदुपुर जा रहा था। इसी दौरान बिदुपुर थानाक्षेत्र के रहीमपुर में पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने उसे अपना शिकार बनाया। फिर सामान लूटपाट की नीयत से अपराधियों ने डिलीवरी बॉय को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं, इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा डायल 112 पुलिस को दी गई।