फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: सीतामढ़ी में लखनदेई नदी के कटाव से मकान नदी में समाया, इलाके में दहशत का माहौल

Mon, 07 Oct 2024 04:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

Bihar Flood: सीतामढ़ी में लखनदेई नदी के कटाव से मकान नदी में समाया, इलाके में दहशत का माहौल
Bihar Flood: Due to erosion of Lakhandei river in Sitamarhi, a house got submerged in river
 
विज्ञापन
1 of 4
भरभरा कर बाढ़ के पानी में समाया मकान - फोटो : अमर उजाला
सीतामढ़ी में बागमती नदी के बाद अब लखनदेई नदी ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नदी का जलस्तर पिछले कई दिनों से बढ़ा हुआ था, हालांकि बीते दो दिनों से जलस्तर में कमी आ रही है। पानी घटने के साथ ही अब नदी में तेज कटाव शुरू हो गया है, जिससे कई इलाकों में खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लखनदेई नदी के किनारे स्थित पीली कुटी रोड के सुलिस गेट के पास हनुमान मंदिर के बगल में बना एक मकान देखते ही देखते नदी में समा गया।

विज्ञापन

2 of 4
भरभरा कर बाढ़ के पानी में समाया मकान - फोटो : अमर उजाला
इलाके में मचा हड़कंप
मकान के ढहने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग इस कटाव को लेकर डरे हुए हैं, क्योंकि नदी के किनारे सैकड़ों घर बसे हुए हैं जो अब खतरे में नजर आ रहे हैं। हालांकि, मकान के धराशाई होने से कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि गृहस्वामी ने मकान की स्थिति बिगड़ने पर रात में ही उसे खाली कर दिया था। घटना सोमवार करीब 11 बजे दिन की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जिसमें देखा जा सकता है कि मात्र 37 सेकेंड में मकान नदी में समा गया।
 
विज्ञापन

3 of 4
भरभरा कर बाढ़ के पानी में समाया मकान - फोटो : अमर उजाला
कटाव का बढ़ रहा असर
नदी में हो रहे इस कटाव के कारण राजोपट्टी, कैलाशपुरी और तलखापुर जैसे क्षेत्रों में खतरा बढ़ने लगा है। खासकर, नदी किनारे बसे लोग अब अपने घरों को लेकर चिंतित हैं। इससे पहले 2019 में सामान्य से अधिक बारिश के कारण लखनदेई नदी में बाढ़ आई थी, जिसके चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। उस दौरान रामपदार्थ नगर में एक तीन मंजिला इमारत भी गिर गई थी। इसके बाद से इस इलाके में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई थी, लेकिन अब फिर से नदी का बढ़ता कटाव लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
भरभरा कर बाढ़ के पानी में समाया मकान - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन से उम्मीद
इससे पूर्व में भी जब लखनदेई नदी में पानी का स्तर बढ़ता है, तो जिला प्रशासन द्वारा नदी किनारे बसे लोगों को घर खाली करने के निर्देश दिए जाते हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए भी स्थानीय प्रशासन से जल्द ही कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें