फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बागमती उफनाई; बाढ़ के पानी से सड़कें बनी तालाब, पावर हाउस भी जलमग्न

Mon, 30 Sep 2024 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बागमती उफनाई; बाढ़ के पानी से सड़कें बनी तालाब, पावर हाउस भी जलमग्न
Bihar Flood: Bagmati overflows in Muzaffarpur; flood water on roads, power house also submerged
 
विज्ञापन
1 of 4
सड़कों पर भरा डेढ़ फीट पानी - फोटो : अमर उजाला
नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के पानी ने सीमावर्ती जिले में खूब तांडव मचाया। वहीं, अब मुजफ्फरपुर जिले में भी तेजी से बाढ़ का पानी फैलने लग गया है। जिले के औराई प्रखंड और कटरा प्रखंड के कई इलाके में बाढ़ के पानी ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। जिले में बागमती नदी अभी खतरे के निशान के पास है, हालांकि देर रात के बाद जलस्तर में थोड़ी कमी से राहत है। लेकिन निचले इलाकों में पानी तेजी से फैलने लग गया है।
 
विज्ञापन

2 of 4
पावर हाउस में भी घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, जिले के कटरा प्रखंड के अंदर कई गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लग गया है। प्रखंड क्षेत्र के पहसौल और बसगट्ठा के पास में डेढ़ फीट पानी सड़क पर बह रहा है। इस दौरान बकुची पावर हाउस में भी बाढ़ का पानी घुस गया है, जिसके बाद अब इलाके में बिजली व्यवस्था के चरमरा जाने का खतरा बन गया है। अभी बागमती नदी का पानी बसगट्ठा के पास एक ओर से दूसरी ओर जा रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 4
सड़कों पर भरा डेढ़ फीट पानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, बकुची कटरा मार्ग पर भी बाढ़ का पानी आने से लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। इस वजह से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित होने लगी है। सड़कों पर पानी आने से छोटे वाहनों का भी परिचालन ठप हो गया है, जिसके कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
 
विज्ञापन

4 of 4
पीपा पुल पर पानी बढ़ जाने से जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा - फोटो : अमर उजाला
वहीं, जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के पीपा पुल पर पानी बढ़ जाने से आवागमन प्रभावित होने से लोगों का प्रखंड मुख्यालय से भी संपर्क टूट गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें