फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के संकेत, दिए विशेष निर्देश

Sun, 29 Sep 2024 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Bihar Flood: मुजफ्फरपुर में बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के संकेत, दिए विशेष निर्देश
Bihar Flood: Administration alert about flood in Muzaffarpur, signs of rising water level of Gandak river
 
विज्ञापन
1 of 3
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने के मिले संकेत - फोटो : अमर उजाला
नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों, विशेषकर गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटबंधों की विशेष निगरानी की जा रही है, खासकर कटाव संभावित क्षेत्रों में। प्रत्येक एक किलोमीटर के दायरे में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा सके।
 
विज्ञापन

2 of 3
जिलाधिकारी श्रेया श्री - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष से स्थिति का लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इस संबंध में वेस्ट एसडीएम श्रेया श्री ने बताया कि बाल्मीकि नगर बैराज से गंडक नदी में छोड़े गए पानी के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन अगले एक दिन में मुजफ्फरपुर जिले में पानी के पहुंचने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि गंडक नदी के कारण जिले के तीन प्रमुख प्रखंड साहेबगंज, सरैया, और पारू बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। इन क्षेत्रों में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सभी अंचल अधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने और हालात पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
निचले क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
साहेबगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए एडीएम आपदा मनोज कुमार, एसडीएम श्रेया श्री, सीओ अलका कुमारी, बीडीओ मीनू कुमारी, और जल संसाधन विभाग के पदाधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने संभावित कटाव क्षेत्रों और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और सभी विभागों को सतर्क रहकर कार्य करने का निर्देश दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें