फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्वी चंपारण में भारत बंद का दिखा व्यापक असर; दुकानें बंद रहीं, सड़कों पर चक्का जाम और आगजनी

Wed, 21 Aug 2024 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण

सार

Bihar News: पूर्वी चंपारण में भारत बंद का दिखा व्यापक असर; दुकानें बंद रहीं, सड़कों पर चक्का जाम और आगजनी
Bihar: Bharat Bandh had wide impact in East Champaran; shops remained closed, road blockade and arson on roads
 
विज्ञापन
1 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के आरक्षण में क्रीमीलेयर के फैसले के खिलाफ आयोजित भारत बंद का असर पूरे पूर्वी चंपारण जिले में रहा। एहतियात को लेकर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही।
 
विज्ञापन

2 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, SC/ST समुदाय के विभिन्न संगठनों के आह्वान पर भारत बंद का असर पूरे पूर्वी चंपारण जिले में दिख रहा है। भारत बंद के आह्वान पर मोतिहारी, रक्सौल, रामगढ़वा, बखरी, मधुबन, ढाका और घोड़ासहन में व्यापक बंदी का असर रहा।
 
विज्ञापन

3 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
बंद के दौरान मुख्य रूप से सड़क पर आवागमन बाधित रहा। बाजारों में भी दुकानें बंद रहीं। मोतिहारी के मुख्य चौराहे छतौनी चौक, गांधी चौक, स्टेशन चौक, रक्सौल का बाटा चौक, नहर चौक, रामगढ़वा में एनएच, घोड़ासहन के बस स्टैंड चौक, भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक, भगवान लाल चौक, थाना चौक और ब्लॉक रोड सहित सभी चौराहों पर सन्नाटा छाया रहा।
 
4 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बंदी का व्यापक असर देखा गया। इस दौरान सभी दुकानें बंद रहीं। आवागमन पर बंद का काफी असर पड़ा है।
 
विज्ञापन

5 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
हालाकि बंद समर्थकों ने बताया कि जरूरी सेवाओं के आवागमन को बाधित नहीं किया गया है। हालांकि कचहरी चौक पर एक बीमार महिला रोते हुए नजर आई, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप से अस्पताल पहुंचाया गया।
 
विज्ञापन

6 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के दौरान रेलवे स्टेशन की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। रक्सौल जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी की सख्त व्यवस्था थी।
 
विज्ञापन

7 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
खासकर रक्सौल जंक्शन जैसे संवेदनशील जगह पर आरपीएफ ऋतुराज कश्यप के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की बेजोड़ व्यवस्था की गई थी। सुगौली और अन्य स्टेशन पर भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
पूर्वी चंपारण जिले में दिखा भारत बंद का व्यापक असर - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के दौरान सभी समर्थक सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के विरोध में थे। साथ ही इनके द्वारा जय भीम के नारे लगाए जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहा। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी जगहों पर आज की यह बंदी शांतिपूर्ण चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें