फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुंगेर में जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीसरे दिन परिचालन शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Tue, 24 Sep 2024 09:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Bihar News: मुंगेर में जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीसरे दिन परिचालन शुरू, यात्रियों ने ली राहत की सांस
Munger News: Operation started on Jamalpur-Bhagalpur railway line on third day, passengers got relief
 
विज्ञापन
1 of 4
रेल सेवा हुई शुरू - फोटो : अमर उजाला
मुंगेर में जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर बरियारपुर और रतनपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पुल संख्या 195 पर पानी के बढ़ते दबाव के कारण 22 सितंबर की मध्य रात्रि से रेल प्रशासन ने सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। तीन दिनों तक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। लेकिन मंगलवार को रेल परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
 
विज्ञापन

2 of 4
पानी के बढ़ते दबाव से रोकी गई थी रेल सेवा - फोटो : अमर उजाला
ट्रेनों को मिली फिटनेस
मालदा रेल मंडल प्रशासन ने मंगलवार को अप और डाउन दोनों लाइनों पर सुल्तानगंज और रतनपुर के बीच ट्रेनों को फिटनेस दे दी है। अप लाइन पर 335/25 और 350/41 के बीच और डाउन लाइन पर 350/42 व 335/26 के बीच 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति निर्धारित की गई है।
 
विज्ञापन

3 of 4
पानी के बढ़ते दबाव से रोकी गई थी रेल सेवा - फोटो : अमर उजाला
पहली यात्री ट्रेन रवाना
परिचालन शुरू होने के बाद आज पहली यात्री ट्रेन 05415 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर, साहिबगंज से दोपहर 3:35 बजे रवाना हुई और शाम 6:26 बजे सुल्तानगंज पहुंची। वहीं, डाउन दिशा में पहली गाड़ी 05408 जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर शाम 4:30 बजे जमालपुर से रवाना होकर 4:48 बजे अपने गंतव्य की ओर चली। मालगाड़ियों के लिए भी 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति लागू की गई है।
 
विज्ञापन

4 of 4
पानी के बढ़ते दबाव से रोकी गई थी रेल सेवा - फोटो : अमर उजाला
रेल प्रशासन की सतर्कता
मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के निर्देश पर रेलवे के अधिकारी ट्रेनों की सुरक्षा और समय पर संचालन सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों की टीम पुल पर दबाव और सुरक्षा मापदंडों की निगरानी कर रही है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो। गौरतलब है कि रेल परिचालन के शुरू होने से यात्रियों में खुशी है और तीन दिन की परेशानी के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें