बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक शुक्रवार को जमुई पहुंचे। जहां वे झमाझम बारिश के बीच ही स्कूल का निरीक्षण करने पहुंच गए, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान केके पाठक सबसे पहले गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुहलीगढ़ पहुंचे। जहां एक ही कमरे में तीन कक्षाएं चल रही थीं। बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। वहीं, क्लासरूम के अंदर घुसते ही केके पाठक वहां के प्रधानाध्यापक पर भड़क गए।