फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छापामारी करने गई पुलिस पर शराब माफिया ने ईंट-पत्थर से किया हमला; एक ग्रामीण भी घायल

Tue, 07 May 2024 06:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Bihar: छापामारी करने गई पुलिस पर शराब माफिया ने ईंट-पत्थर से किया हमला; एक ग्रामीण भी घायल
Gaya: Liquor mafia attacked police with bricks and stones when they went to conduct raid, a villager injured
 
विज्ञापन
1 of 2
शराब माफिया ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया जिले में शराब माफिया ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया है। यहां के एक गांव में अवैध शराब की खबर पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक घर से अवैध शराब बरामद भी की, लेकिन उसके बाद महिलाओं की आड़ लेकर शराब माफिया ने पुलिस पर ईंट और पत्थरों से हमला बोल दिया।
 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जिले के डोभी थाना क्षेत्र के शिवरतीपुर गांव के महादलित टोले में अवैध शराब के अड्डे पर छापामारी करने के लिए पुलिस टीम गई थी। इस दौरान शराब धंधेबाजों ने पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी और पुलिस जवानों को दौड़ा-दौड़ा कर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान छापामारी में शामिल पुलिस जवानों को जान बचाकर भागना पड़ा। इसे लेकर काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
शराब माफिया ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने एक ग्रामीण को बेवजह पीटकर माथा फोड़ दिया है। उसके बाद गांव के लोग उग्र हो गए और इस तरह की घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि डोभी थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शिवरतीपुर गांव में अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान अवैध शराब बरामद किया गया। साथ ही शराब बनाने की भट्टी को नष्ट कर लौटने के दौरान ग्रामीण ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। इस मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें