फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls 2024: 'यह देश को झूठ बोलकर गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री से मुक्ति दिलाने का चुनाव है', खरगे ने कहा

Sat, 11 May 2024 05:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

LS Polls 2024: 'यह देश को झूठ बोलकर गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री से मुक्ति दिलाने का चुनाव है', खरगे ने कहा
LS Polls: Mallikarjun Kharge says This is election to free country from PM who is misleading by lying
 
विज्ञापन
1 of 5
समस्तीपुर में चुनावी कार्यक्रम कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह देश को झूठ बोलकर गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री से मुक्ति दिलाने का चुनाव है। दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खरगे शनिवार को समस्तीपुर के जितवारपुर में कांग्रेस उम्मीदवार सनी हजारी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
 
विज्ञापन

2 of 5
समस्तीपुर में चुनावी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सनी हजारी को जिताने का आह्वान कर कहा कि लंबे समय से यहां प्रधानमंत्री आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का देश के प्रति कोई भी समर्पण नहीं है। कांग्रेस के लोगों ने देश को आजादी दिलाने का काम किया। संविधान का निर्माण कराया। महात्मा गांधी ने आजादी में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने मंच से घोषणा की कि कोई यह बता दे कि भाजपा के लोगों ने देश की आजादी दिलाने में कोई अपनी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

3 of 5
मुजफ्फरपुर में चुनावी कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- मोदी की व्यक्तिगत पार्टी बन गई है भाजपा

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब पहले वाली बीजेपी नहीं बल्कि पीएम मोदी की बीजेपी बन गई है। पार्टी जहां सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत की बना ली गई है, जहां पर एक व्यक्ति की ही चलती है। देश में पीएम मोदी, मोदी किया जा रहा है और अब मोदी जी मैं मैं करते हैं, इसके साथ ही खुद की गारंटी की बात करते हैं। ऐसा करने से पार्टी और पार्टी के विचार का अंत हो रहा है।
 

4 of 5
कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी कहती है कि बीजेपी में चाय पिलाने वाले का बेटा पीएम बन गया, हमारे यहां तो मजदूर के बेटे को देश की कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी आज देश की सभी संवैधानिक संस्थान को खत्म करने में लगे हुए हैं और लगातार ही इसका दुरुपयोग करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसे लेकर लगातार RSS के साथ में मिलकर यह साजिशकर्ता बने हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुजफ्फरपुर में कांग्रेस की जनसभा में पहुंची जनता - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के इतिहास में आज तक कोई भी ऐसा पीएम नहीं हुआ है जो कि इस तरह के कार्य को करता हो और देश को तोड़ने में लगा हुआ हो। अब ये चुनाव कुछ और नहीं बल्कि बदलाव के लिए किया जाने वाला चुनाव है। पीएम मोदी आम आदमी के साथ-साथ ही लोगों को इन संस्थानों का दुरुपयोग करके डरा रहे हैं और कुचल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें