VinFast Showroom in Surat
- फोटो : VinFast
शोरूम में मिलेगा शानदार अनुभव
यह शोरूम करीब 3,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। और कंपनी का दावा है कि यहां ग्राहकों को एक बेहतर उत्पाद अनुभव, आसान गाड़ी खरीद प्रक्रिया और अफ्टर-सेल्स सपोर्ट मिलेगा। इस शोरूम में विनफास्ट की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी रेंज को दिखाया जाएगा, जिसमें खासतौर पर VF6 और VF7 शामिल हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने 15 जुलाई से इन दोनों मॉडलों की प्री-बुकिंग भारत में शुरू भी कर दी है। ग्राहक इन गाड़ियों को 21,000 रुपये की राशि देकर बुक कर सकते हैं। जो कि बुकिंग रद्द करने पर पूरी तरह रिफंडेबल है।
यह भी पढ़ें - VLF Tennis 1500: नए फीचर्स, नई लुक और लंबी रेंज के साथ लॉन्च हुई स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर, नहीं बढ़ी कीमत