फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Buses: अब लखनऊ, गाजियाबाद में भी चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, यूपी रोडवेज का पायलट प्रोजेक्ट

Mon, 29 May 2023 07:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Electric Bus - फोटो : For Reference Only
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) (UPSRTC) या यूपी रोडवेज 100 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने के लिए तैयार है जो एक पायलट परियोजना के हिस्से के रूप में लखनऊ और गाजियाबाद में चुनिंदा मार्गों पर चलाई जाएंगी। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नागरिकों की सुविधा के साथ-साथ पर्यावरण की बेहतरी के लिए राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन की दिशा में जोर देने के साथ जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
Electric Bus - फोटो : अमर उजाला
दो शहरों को पायलट प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए चुना गया है जिसे बाद में अन्य शहरों में विस्तारित किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य परिवहन विभाग सार्वजनिक बसों में सफर करने वालों के लिए यात्रा को और ज्यादा किफायती बनाने पर काम कर रहा है। अब तक, एसी बसों के लिए 2X2 बैठने की व्यवस्था बसों के लिए मंजूरी थी, "लेकिन अब नई अनुबंध बस योजना के तहत 3X2 बैठने की नई व्यवस्था के साथ बस सेवा को अनुबंधित करने की योजना है।"
विज्ञापन

3 of 5
Electric Bus - फोटो : For Reference Only
इस योजना के तहत, 3X2 बैठने की क्षमता वाली बसों का किराया 1.63 रुपये प्रति किमी होगा, जबकि 2X2 बैठने की व्यवस्था वाली बसों का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी होगा। पहले वाली व्यवस्था से प्रति किलोमीटर करीब 30 पैसे का अंतर आएगा, जिससे लोगों के लिए एसी बसें और सस्ती हो जाएंगी।

4 of 5
Electric Bus - फोटो : For Reference Only
उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने एएनआई को बताया कि सामान्य और एसी बसों सहित 1235 बसों को आशय पत्र जारी किए गए थे, जिनमें से 770 बसों का संचालन क्षेत्रों में शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बात करें तो, उत्तर प्रदेश ने बैटरी चालित वाहनों को अपनाने की रफ्तार को और तेज करने के लिए अक्तूबर 2022 में अपनी ईवी नीति शुरू की। नई नीति के प्रभावी अवधि के पहले तीन वर्षों के दौरान ईवी के सभी सेगमेंट की खरीद पर ऑन-रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस (पंजीकरण शुल्क) पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें