Bajaj Pulsar 125
- फोटो : Bajaj Auto
सरकार का उद्देश्य- सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना
MoRTH के नए निर्देश के मुताबिक, सभी नई बाइक्स पर एबीएस लगाना जरूरी होगा, चाहे इंजन कितना भी छोटा क्यों न हो। सरकार का मानना है कि इससे अचानक ब्रेक लगने पर पहिया लॉक या स्किड होने की घटनाएं कम होंगी, जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
हालांकि, ऑटो इंडस्ट्री का कहना है कि यह फैसला सेक्टर पर नकारात्मक असर डाल सकता है, क्योंकि भारत में बिकने वाली करीब 85 प्रतिशत मोटरसाइकिल 125cc से कम इंजन वाली हैं।
यह भी पढ़ें - Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत